फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के मालभाड़े पर भी लगेगा सर्विस टैक्स

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे अब व्यापारियों से मालभाड़े पर सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। यह सर्विस टैक्स कुल किराए के ऊपर लगाया जाएगा। इसके चलते व्यापारियों को अलग-अलग राज्यों से आने वाले माल पर सर्विस टैक्स देना होगा। वहीं सर्विस टैक्स लगने के बाद जनता को महंगा सामान खरीदने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी होगी। अधिकारियों के मुताबिक 1 अक्तूबर से रेलवे नए बुक होने वाले पार्सल पर सर्विस टैक्स वसूलेगा। सूत्रों के मुताबिक अभी इसके लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं लेकिन मौखिक सूचना मिल गई है। पार्सल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आदेश मिलते ही कुल मालभाड़े के ऊपर सर्विस टैक्स वसूलना शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह रकम सीधे वित्त मंत्रालय के खाते में जाएगी। इससे रेलवे को कोई आर्थिक लाभ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें