भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे अपनी कमाई यात्री किराये, माल ढुलाई और कई दूसरी सेवाओं के जरिए करता है। देश में कई ट्रेन ऐसी हैं, जो अपनी प्रीमियम सेवाओं, लंबी दूरी की यात्रा और ज्यादा किराये होने की वजह से हर साल भारतीय रेलवे के लिए अच्छी खासी कमाई करती हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेनों की बात करें, तो राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख हैं। हाल ही में वंदे भारत जैसी ट्रेनों के आने के बाद रेलवे की अच्छी खासी कमाई हो रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे के लिए कौन सी ट्रेन सबसे ज्यादा कमाई करती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -