भारत में लोगों की पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड है। आधार कार्ड ने भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है। इसके आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। इस कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा कई और जगह भी इस कार्ड की मांग की जाती है।
आधार कार्ड आपकी पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत में जिस तरह आधार कार्ड पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है, उसी तरह पाकिस्तान में नागरिकों की पहचान करने के लिए क्या है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।