फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: देश में दौड़ेंगी हाई-स्पीड ट्रेनें, सरकार ने किया 7 नए रेल कॉरिडोर का एलान, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 01 Feb 2026 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते समय 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान किया है। यह देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन
7 New High Speed Rail Corridors List - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते समय भारतीय रेलवे को लेकर बड़ा एलान किया है। इसमें देश में हाई स्पीड ट्रेन के सपने को विस्तार देते हुए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोर्स का लक्ष्य न केवल बड़े महानगरों के बीच की दूरी को कम करना है बल्कि इससे देश की विकास को एक नया रफ्तार देना है। 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से भविष्य में देश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 

विज्ञापन

7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर निम्नलिखित हैं

  • मुंबई-पुणे
  • पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-चेन्नई
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

Budget 2026: बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान, जानें अब महिलाओं को मिलेंगे क्या फायदे

इन 7 नए कॉरिडोर्स का एलान यह दर्शाता है कि भारत अब वैश्विक स्तर के बुनियादी ढांचे की ओर बढ़ चुका है। ये 7 नए हाई-स्पीडर रेल कॉरिडोर विकसित भारत के नए भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बजट में सरकार का बड़ा एलान, मिलेंगी 20 लाख नौकरियां

दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर से पर्यटन में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है। वाराणसी जैसे सांस्कृतिक केंद्रों को सिलीगुड़ी से जोड़ना पर्यटन और रक्षा, दोनों ही दृष्टिकोण से भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Union Budget 2026: क्या है सेमीकंडक्टर मिशन 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप

विज्ञापन

7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का यह एलान आधुनिक और विकसित भारत की नींव है। यह प्रोजेक्ट यह दर्शाने का काम करता है कि भारत अब तकनीक और रफ्तार के मामले में दुनिया के विकसित देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। आने वाले दशक में ये कॉरिडोर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करेंगे। 

Union Budget 2026: विदेश घूमना हुआ आसान, सरकार ने बजट में कर दिया ये बड़ा एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें