Tiles kharidte samay kin baton ka dhyan rakhna chahiye: घर बनवाते समय लोग दीवारों, पेंट और फर्नीचर के ऊपर काफी ध्यान देते हैं। ये घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। इन सब के अलावा टाइल्स का सही चुनाव भी घर की सुंदरता और मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है। आजकल बाजार में कई तरह के टाइल्स उपलब्ध हैं। ऐसे में सही विकल्प का चुनाव करना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। गलत तरह के टाइल्स चुनने पर कुछ ही समय में फर्श फीका पड़ सकता है, फिसलन बढ़ सकती है या उसमें आगे चलकर कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण आपको घर के हर हिस्से के हिसाब से सही टाइल्स खरीदना जरूरी है। अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या रेनोवेशन कराना जा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।