फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Cutter: सिर्फ नाखून काटने के लिए नहीं है नेल कटर, इन दो चीजों का काम जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 17 Aug 2026 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Nail Cutter Knife: नेल कटर सिर्फ नाखून काटने का काम नहीं करता। कई नेल क्लिपर में ब्लेड और नेल फाइल के अलावा दो छोटे औजार भी होते हैं। इनमें से एक चाकू और छोटे छेद करने के काम आ सकता है, जबकि दूसरा टाइट ढक्कन या सील खोलने में मदद करता है। कुछ लोग नुकीले सिरे वाले हिस्से से नाखूनों के नीचे की गंदगी भी हटाते हैं।
 
विज्ञापन
नेल कटर के डिजाइन में छिपे हैं कई काम के औजार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाखून काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला नेल कटर देखने में भले ही बेहद साधारण लगे, लेकिन इसके डिजाइन में कई छोटी-छोटी चीजें बड़ी समझदारी से जोड़ी गई होती हैं। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ नाखून काटने तक ही सीमित रखते हैं। हालांकि, अगर आपने अपने नेल क्लिपर को ध्यान से देखा हो तो उसमें ब्लेड के अलावा कुछ ऐसे हिस्से भी नजर आए होंगे, जिनका असली काम शायद आपको पता न हो।

विज्ञापन


नेल क्लिपर में क्यों होते हैं दो चाकू?
पर्सनल केयर और हाइजीन की बात करें तो नाखूनों की सफाई बेहद जरूरी मानी जाती है। नाखूनों में गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यही वजह है कि नाखूनों को समय-समय पर काटना और साफ रखना जरूरी है। पुराने समय में लोग इसके लिए ब्लेड या छुरी तक का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब नेल कटर ने यह काम काफी आसान कर दिया है।

नेल कटर के डिजाइन में छिपे हैं कई काम के औजार
बाजार में अलग-अलग डिजाइन के नेल क्लिपर मिलते हैं। कुछ में केवल नाखून काटने वाले ब्लेड होते हैं, जबकि कुछ क्लिपर में अतिरिक्त औजार भी लगे होते हैं। इसके अलावा इनमें एक खुरदरी सतह वाली नेल फाइल होती है। नाखून काटने के बाद इसकी मदद से किनारों को रगड़कर बराबर किया जा सकता है। अब बात उन दो छोटे औजारों की, जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। इनमें से एक औजार देखने में छोटा चाकू जैसा होता है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल छोटी-मोटी चीजें, जैसे फल काटने के लिए किया जा सकता है। यही हिस्सा छोटा-मोटा छेद करने के काम भी आ सकता है।
विज्ञापन


दूसरा औजार भी कम काम का नहीं
नेल कटर में मौजूद दूसरा अतिरिक्त औजार अपने अलग डिजाइन के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। इसका घुमावदार आकार कांच की बोतलों पर लगे टाइट ढक्कन या सील को पकड़कर खोलने में मदद करता है। कुछ लोग इसके नुकीले सिरे का इस्तेमाल नाखूनों के नीचे जमा गंदगी हटाने के लिए भी करते हैं। हालांकि, ऐसा करते समय सावधानी जरूरी है, ताकि नाखून या त्वचा को चोट न पहुंचे। यानी जिसे हम अब तक सिर्फ नाखून काटने वाला छोटा उपकरण समझते आए हैं, उसके डिजाइन में रोजमर्रा की कई जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें