Mutual Funds New Rules: वर्तमान समय में म्यूचुअल फंड निवेश के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। बेहतर रिटर्न की चाहत में लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले लोगों को आर्थिक विशेषज्ञों से सलाह जरूरी लेनी चाहिए और इसके बाद ही निवेश करना चाहिए।
मार्केट रेगुलेटर सेबी अक्सर म्यूचुअल फंड के नियमों में कुछ न कुछ बदलाव करता है। इन बदलावों के पीछे उसका मकसद होता है कि निवेशकों का हित बना रहे। बीते कुछ वर्षों में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का लोकप्रियता निवेशकों के बीच बहुत ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में सेबी का ध्यान रहता है कि नियमों में कुछ बदलाव या रिफॉर्म किया जाए, जिससे निवेशकों को लाभ मिले।
सेबी ने बीते कुछ महीनों में कुछ बदलाव या रिफॉर्म किए हैं और आगे के लिए भी कुछ प्रस्तावित हैं। आइए उन बदलावों के बारे में जानते हैं, जिनका निवेशकों पर सीधे तौर पर असर होगा।