आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 4 रात और 5 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी और प्रयागराज घुमाया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको फ्लाइट के जरिए यात्रा कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको 2 रात वाराणसी, 1 रात प्रयागराज और 1 रात अयोध्या में रुकने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा आपको यात्रा के दौरान खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके लिए ब्रेकफास्ट और डिनर की पूरी व्यवस्था करेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है।
यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई 2022 को होगी। वहीं इसका अंत 20 जुलाई 2022 के दिन होगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 33,680 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं यदि आप 2 लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 27,700 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के साथ ये किराया 26,200 रुपये है। इसके अलावा बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना है। इस टूर पैकेज की शुरुआत देहरादून से होगी।