आईआरसीटीसी का ये एक खास एयर टूर पैकेज है। इस पैकेज का नाम Darjeeling-Gangtok Air Tour Package EX Lucknow है। ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है।
इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई को शुरू होगी। वहीं यात्रा का अंत 23 जुलाई के दिन होगा। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। वहीं दार्जिलिंग और गंगटोक में घूमने के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रुकने के लिए होटल का भी इंतजाम होगा।
अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति यात्रा करने के लिए 58,000 रुपये का भुगतान करना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 45,000 रुपये देने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों के लिए ये किराया प्रति व्यक्ति 42,750 रुपये है। बच्चों के लिए अलग से शुल्क देना होगा।