IRCTC Tour Package For Darjeeling and Gangtok: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी अपने इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके लिए दार्जिलिंग और गंगटोक घुमाने का खास मौका लेकर आया है। गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी को खास बनाने के लिए आप आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज के तहत दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर कर सकते हैं। दार्जिलिंग और गंगटोक काफी खूबसूरत जगह हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी, दार्जिलिंग और गंगटोक के लिए ये खास टूर पैकेज "देखो अपना देश" के तहत लेकर आया है। अगर आप गर्मियों के सीजन में किसी ठंडी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टूर पैकेज खास आपके लिए है। यहां आपको कई खूबसूरत वादियां भी देखने को मिलेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -