देश लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसकी शुरुआत जल्द हो सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार कई नए रूटों पर भी बुलेट ट्रेन के संचालन को लेकर काम कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश में हाई-स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर सरकार और रेलवे लगातार काम कर रहे हैं। अगर सबकुछ योजनाबद्ध ढंग से चलता है तो देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को शुरू हो सकती है। यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलेगी। हालांकि, शुरुआत में इसका संचालन सूरत से बिलिमोरा (गुजरात) तक किया जाएगा। धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से इसकी दूरी बढ़ाई जाएगी। वहीं अंतिम चरण में इसका संचालन मुंबई-अहमदाबाद तक किया जाएगा। बुलेट ट्रेन के चलने के बाद मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी महज कुछ घंटों में पूरी की जा सकेगी। इससे समय की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
वहीं पिछले बजट में केंद्र सरकार ने देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनाने की घोषणा भी की थी। 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर निम्नलिखित हैं -
मुंबई-पुणे
पुणे-हैदराबाद
हैदराबाद-चेन्नई
हैदराबाद-बेंगलुरु
चेन्नई-बेंगलुरु
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का बड़ा कदम
इन प्रस्तावित कॉरिडोर से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
कई यात्रियों को दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन का इंतजार है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलेगी।
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बाद दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रथामिकता में होगी।
इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने के बाद आप दिल्ली से वाराणसी तक का सफर करीब 4 घंटे में पूरा कर सकेंगे।
योजना के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या (लिंक के जरिये), राय बरेली, प्रयागराज और भदोही को इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जोड़ा जा सकता है।