क्या है क्वाड?
- क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान चार देशों का समूह है।
- यह एक तरह का कूटनीतिक और रणनीतिक ग्रुप है, जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखना है।
- इसके अलावा इस क्षेत्र में ट्रेड रूट्स की सुरक्षा करना और चीन के बढ़ते प्रभाव को भी कम करना है।
- जापान और ऑस्ट्रेलिया की भी चुनौति रहेगी कि वह अमेरिका के साथ रहते हैं या अपनी भागीदारी दिखाते हुए इस मामले को संतुलित करने का काम करते हैं।
- इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि भविष्य में भारत धीरे धीरे रूस से तेल खरीदना कम करे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव को कम किया जा सके।
- वहीं अगर अमेरिका भविष्य में भारत के साथ टैरिफ पर सुलह करता है तो क्वाड दोबारा मजबूत हो सकता है।