How to Make Your Tubewell Motor Last Longer
- फोटो : AI Generated
Tubewell Motor Pump Maintenance Checklist: ग्रामीण इलाकों में खेती किसानी करने के लिए ट्यूबवेल मोटर काफी काम में आता है। यह पानी की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण साधन है। हालांकि, कई किसान अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से उनकी ट्यूबवेल मोटर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इससे उसकी लाइफस्पैन कम हो सकती है। इस कारण आपको कुछ सामान्य गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।
लो-वोल्टेज और वोल्टेज उतार-चढ़ाव में मोटर चलाना क्यों नुकसानदायक है?
- ट्यूबवेल मोटर का इस्तेमाल करते समय पहली बड़ी गलती है लो-वोल्टेज या बार-बार होने वाले वोल्टेज उतार-चढ़ाव में मोटर को चलाना।
- अस्थिर बिजली आपूर्ति मोटर को खराब कर सकती है।
- आपको मोटर के साथ उचित सुरक्षा उपकरण और वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि उसका बिजली संबंधी समस्याओं से बचाव हो सके।
बिना पानी के ट्यूबवेल मोटर चलाने (Dry Running) से क्या होता है?
- दूसरी बड़ी गलती है ड्राई रनिंग, आपको बिना पानी के मोटर नहीं चलाना चाहिए।
- मोटर को जब पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता, तब उसके अंदर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है।
- लगातार ऐसा होने पर मोटर के अंदर के पुर्जे खराब हो सकते हैं।
- इस कारण आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ट्यूबवेल मोटर की सफाई और रखरखाव में लापरवाही क्यों नहीं करनी चाहिए?
- आपको मोटर की सफाई और रखरखाव को लेकर अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
- धूल, मिट्टी और नमी के कारण मोटर के विभिन्न हिस्सों में खराबी आने का खतरा बढ़ सकता है।
- इन सब के अलावा ढीले विद्युत कनेक्शन, जंग लगे तार और खराब स्विच भी मोटर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
- इस कारण समय-समय पर आपको उसका मेंटेनेंस कराना चाहिए।
- ऐसा करने से संभावित खराबियों को पहले पता लगाकर ठीक कराया जा सकता है।
घटिया केबल और उपकरण ट्यूबवेल मोटर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?
- आपको घटिया गुणवत्ता के केबल या उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- खराब क्वालिटी के तारों से बिजली का प्रवाह बाधित हो सकता है।
- इससे मोटर को नुकसान पहुंच सकता है।
- अगर आप इन बताई गई बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपकी ट्यूबवेल मोटर लंबे समय तक चल सकती है।