फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो खरीदकर नहीं ला रहे मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें शुद्धता की पहचान

Wed, 19 Feb 2025 08:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में की गई मिलावट की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
How to check purity of mustard oil - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के इस उपभोक्तावादी युग में विभिन्न खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। खाद्य सामग्रियों में की जा रही ये मिलावट न केवल खाने पीने से जुड़ी चीजों की गुणवत्ता को खराब कर रही है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी खतरनाक है। घी, दूध, तेल, मिठाई आदि विभिन्न तरह की खाने पीने से जुड़ी चीजों में इन दिनों जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। मुनाफा कमाने की होड़ में कई व्यापारी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में एक उपभोक्ता के तौर पर आपका जागरुक रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


सरसों के तेल का इस्तेमाल हम में से अधिकतर घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों सरसों के तेल में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में की गई मिलावट की पहचान कर सकते हैं।

आप फ्रीजिंग टेस्ट करके सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक छोटे से बर्तन में थोड़ा सा सरसों का तेल लेना है। इसके बाद उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख देना है। 

यह करने के बाद आपको तेल को फ्रिज से बाहर निकालना है। अगर तेल जमा हुआ है और उसमें सफेद धब्बे दिख रहे हैं, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि सरसों के तेल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

Flight Ticket Rules: फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चों का टिकट खरीदना है जरूरी? जरूर जान लें ये बात

सरसों के तेल की वास्तविकता की पहचान आप उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। शुद्ध सरसों के तेल से काफी तीखी खुशबू आती है। वहीं जो मिलावटी सरसों का तेल होता है उसकी खुशबू ज्यादा तीखी नहीं होती है। 
विज्ञापन

आप सरसों के तेल को हाथों पर अच्छे से रगड़कर भी उसकी शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। अगर हाथों पर रगड़ने के बाद तेल से कोई रंग निकलता है या उसमें से कोई बदबू आती है तो समझ जाइए की तेल में मिलावट की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें