फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिकने वाला मिलावटी चावल, ऐसे करें पहचान

Mon, 27 Jan 2025 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चावल में विभिन प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं बाजार में मिलावटी चावल की बिक्री भी काफी तेजी से हो रही है। इन मिलावटी चावल का सेवन करने से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Rice Adulteration - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to check adulteration in rice: बाजार में इन दिनों कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, मावा, चावल, दाल, आटा, पनीर आदि विभिन्न चीजों में इन दिनों जमकर मिलावट की जा रही है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर कई तरह के गंभीर असर पड़ सकते हैं। इन खाद्य सामग्रियों में मिलावट की खबरें समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार मिलावट को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ा भी जाता है। हालांकि, इसके बावजूद भी खाद्य सामग्रियों में होने वाली मिलावट को रोका नहीं जा सका है। हम में से अधिकतर लोग नियमित चावल का सेवन करते हैं। चावल में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं बाजार में मिलावटी चावल की बिक्री भी काफी तेजी से हो रही है। इन मिलावटी चावल का सेवन करने से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 

विज्ञापन


अगर आप भी बाजार में चावल खरीदने जा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं कि आप जो चावल खरीद रहे हैं वह असली है या नकली। 

विभिन्न किस्मों के चावल में बासमती चावल काफी महंगे बिकते हैं। इस कारण बासमती चावल में होने वाली मिलावट की खबरें बार बार सामने निकलकर आती रहती हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि जो असली बासमती चावल होते हैं वह काफी खुशबूदार होते हैं। इसके अलावा वे शाइनी और ट्रांसपेरेंट्स दिखते हैं। 
विज्ञापन


शुद्ध बासमती चावल पकने के बाद दोगुने लंबे हो जाते हैं और अलग-अलग हो जाते हैं। वहीं जो नकली बासमती के चावल होते हैं वह पकने के बाद आपस में चिपक जाते हैं। 

आप चावल का कलर टेस्ट करके भी असली और नकली चावल की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको पानी में चूना घोलना है। इसके बाद इस पानी में आपको चावल के कुछ दानों को डालना है। अगर चावल नकली हुआ तो वह कलर छोड़ने लगेगा। वहीं चावल अगर असली हुआ तो वह ज्यों का त्यों बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें