देश में आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई किसान खेतों की सिंचाई करने के लिए डीजल से चलने वाले पंप का उपयोग करते हैं। हालांकि, डीजल पंप से सिंचाई करने में किसानों की आय का एक बड़ा हिस्सा डीजल खरीदने में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में जो उपज तैयार होती है उसमें किसानों को अच्छा लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं डीजल से चलने वाले पंप से प्रदूषण भी काफी अधिक होता है, जिसका बुरा असर वातावरण पर पड़ता है।
इसी को देखते हुए देश में केंद्र और कई राज्य सरकारें किसानों को सौर ऊर्जा और विद्युत से चलने वाले कृषि पंप का उपयोग करने को लेकर प्रोत्साहित कर रही हैं। सौर ऊर्जा और विद्युत से चलने वाले कृषि पंप का इस्तेमाल करने पर किसानों की काफी बचत होती है। इसके अलावा इससे प्रदूषण भी कम होगा। वहीं मध्य प्रदेश में रहने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। खेती के लिए मध्य प्रदेश के किसान मात्र पांच रुपये में स्थाई पंप कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
यह ऑफर मध्य प्रदेश के किसानों को बिजली कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी मध्य प्रदेश के ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को पांच रुपये में कृषि पंप कनेक्शन देने जा रही है।
IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी के साथ कर आइए सिंगापुर और मलेशिया की सैर, इतना है किराया
वे किसान जो बिजली की उपलब्ध लाइनों के नजदीक रहते हैं उनको स्थाई कृषि पंप की सुविधा दी जाएगी। सरल संयोजन पोर्टल में उपभोक्ताओं के लिए नए फॉर्म भरने का काम ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले अधिकारी करेंगे।
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के नियमों के मुताबिक निम्न दाब पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 5 रुपये में कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। उपभोक्ता का जो पहला बिल आएगा उसमें सुरक्षा निधि के तौर पर 1200 रुपये प्रति हॉर्स जोड़ा जाएगा।
Indian Railways: RQWL, RLWL, PQWL, GNWL में कौन सी वेटिंग लिस्ट सबसे पहले होती है कंफर्म? जानें यहां