फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यात्री जो चाहें ले जाएं, एक रुपया भी नहीं देना, बैंकॉक के ड्राइवर ने जीता इंटरनेट का दिल

Tue, 25 Aug 2026 01:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बैंकॉक की एक टैक्सी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस टैक्सी में यात्रियों के लिए रोजमर्रा की जरूरत का सामान मुफ्त रखा जाता है।
विज्ञापन
 10 साल से कर रहा है ये अनोखा काम - फोटो : इंस्टाग्राम@floraandnote
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक घूमने निकले हैं और रास्ते में आपकी टैक्सी अचानक किसी छोटी-सी दुकान जैसी नजर आए तो शायद आपको भी एक पल के लिए यकीन नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी कार को ही मिनी मार्ट बना दिया है। खास बात यह है कि इस कार में रखा सामान यात्रियों के लिए मुफ्त है। टैक्सी के अंदर रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें रखी गई हैं। इनमें मोजे, टूथब्रश, बेबी पाउडर, शीशा और बिल्लियों का खाना तक शामिल है। इसके अलावा यात्रियों के लिए पानी और कॉफी भी रखी जाती है। यानी सफर के दौरान किसी छोटी-मोटी जरूरत का सामान चाहिए तो यात्री उसे बिना पैसे दिए ले सकते हैं। तो इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


 10 साल से कर रहा है ये अनोखा काम
यह मामला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर पिछले करीब 10 साल से अपने यात्रियों के लिए यह अनोखी सुविधा चला रहा है। उसने अपनी कार में डेली रूटीन में काम आने वाली चीजों के साथ पानी और कॉफी भी रखी हुई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ड्राइवर यात्रियों से इन सामानों के बदले कोई पैसा नहीं लेता। फिर आखिर इतना सामान आता कहां से है? इसका तरीका भी काफी खास है।
 


 यात्री की खुशी की टिप से खरीदता है सामान
अगर कोई यात्री ड्राइवर के इस काम से खुश होकर अपनी मर्जी से टिप देता है तो ड्राइवर उसी पैसे से दोबारा सामान खरीदता है। इसके बाद वह सामान अगली सवारी के लिए टैक्सी में रख देता है। यानी एक यात्री की छोटी-सी खुशी आगे किसी दूसरे यात्री के काम आती है। यही सोच इस टैक्सी को बाकी कैब से अलग बनाती है।
विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
इस अनोखी टैक्सी का वीडियो इंस्टाग्राम पर 'floraandnote' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि बैंकॉक जाने पर इस टैक्सी पर जरूर ध्यान दें।  वीडियो को अब तक 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने वाले लोग ड्राइवर की सोच और उसकी दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे थाईलैंड की मेहमाननवाजी की खूबसूरत मिसाल भी बता रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें