फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : विधायक पूजा पाल को सताने लगा डर, सीएम योगी से करेंगी मुलाकात

Sat, 25 Feb 2023 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल भी सहम गई हैं। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने कहा कि उमेश पाल तो वर्ष 2005 में हुई घटना के गवाह थे, लेकिन मैं तो मुकदमे की वादी हूं।
विज्ञापन
Kaushambi : पूजा पाल, विधायक चायल कौशांबी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल भी सहम गई हैं। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने कहा कि उमेश पाल तो वर्ष 2005 में हुई घटना के गवाह थे, लेकिन मैं तो मुकदमे की वादी हूं। पूजा पाल ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी।

सपा की विधायक होने के बावजूद पूजा ने इस हत्याकांड को लेकर योगी सरकार को निशाने पर नहीं लिया। अलबत्ता इतना जरूर कहा कि सीबीआई कोर्ट में राजू पाल की हत्या के केस का ट्रायल अब अंतिम दौर में है। उमेश पाल की हत्या के बाद उन्हें अब और सुरक्षा की जरूरत है। पूजा के मुताबिक सीबीआई ने भी उन्हें हिदायत दी है कि वह बिना उनकी जानकारी के मूवमेंट न करें। पूजा पाल ने कहा कि राजू पाल मर्डर केस के अन्य गवाहों को भी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें