नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (I4C) ने एक नए और खतरनाक साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। आजकल साइबर अपराधी USSD कोड (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस स्कैम में ठग 'डिलीवरी एजेंट' बनकर कॉल करते हैं और आपके फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट करवा देते हैं।
USSD एक विशेष तकनीक है जिसमें * (स्टार) और # (हैश) के साथ कुछ नंबरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका प्रयोग आमतौर पर बिना इंटरनेट के बैलेंस चेक करने या मोबाइल सर्विस को मैनेज करने के लिए होता है। ठग अब इसी तकनीक का गलत फायदा उठा रहे हैं।
साइबर अपराधी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है।
इस धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
संदेहजनक कोड डायल न करें: अगर कोई अनजान व्यक्ति या कथित डिलीवरी बॉय आपको *21*, *61*, या *67* से शुरू होने वाला कोई भी कोड डायल करने को कहे, तो ऐसा बिल्कुल न करें।
कॉल फॉरवर्डिंग चेक करें और बंद करें: अगर आपको शक है कि आपकी कॉल फॉरवर्ड हो रही है, तो तुरंत अपने फोन से ##002# डायल करें। यह कोड आपके फोन पर एक्टिव सभी प्रकार की कॉल फॉरवर्डिंग को तुरंत निष्क्रिय (डीएक्टिवेट) कर देगा।