फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ टीम इंडिया के सबसे फेमस कुंवारे की शादी का इंतजार!

विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने दो दिन पहले 29 को बड़ी धूमधाम से अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अदाकारा गीता बसरा से शादी रचा ली। अगले ही दिन टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर रोहित शर्मा की ओर से भी शादी की तारीख का ऐलान हो गया।
विज्ञापन


करवाचौथ के दिन रोहित शर्मा के परिवार के बेहद करीबी ने संकेत दिए कि 13 दिसंबर को रोहित और रितिका की शादी हो सकती है। शादी के इस मौसम में टीम इंडिया के एक और बड़े क्रिकेटर ने भी अपनी शादी के संकेत दे दिए हैं।

यहां जिस बड़े सितारे की बात हो रही है वो हैं टीम इंडिया के फेमस कुंवारे क्रिकेटर युवराज सिंह। युवराज ने सोशल मीडिया में खुद इस बात के संकेत दिए वह दीवाली तक शादी कर सकते हैं। यकीन न आए तो खुद ही पढ़ लीजिए उनका ट्वीट।
विज्ञापन

ये कहा युवराज ने

दरअसल, युवराज सिंह ने टीम इंडिया में अपने अजीज दोस्त हरभजन सिंह को उनकी शादी पर बधाई दी। इस पर हरभजन ने कहा, तुम भी कर लो अब शादी।

इस पर युवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दीवाली तक शादी कर सकते हैं। पढ़िए, दोनों के बीच हुई पूरी बात।

Can't bowl the dusra now buddy Stick to one line ! Wish @harbhajan_singh and @Geeta_Basra a happy life together love u both ❤️— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) 28-अक्तूबर-2015



@YUVSTRONG12 u should also come in a line and play straight now. No cut pull — Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) 29-अक्तूबर-2015



yes mr @harbhajan_singh from Diwali onwards I'm going to play straight see u Tom night — yuvraj singh (@YUVSTRONG12) 30-अक्तूबर-2015
विज्ञापन

तो फिर कौन होगी युवराज की दुल्हनिया!

वनडे वर्ल्ड कप 2011 के मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज सिंह भले ही इस वक्त टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर संघर्ष कर रहे हों लेकिन आज भी उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी लड़कियों में काफी चर्चित हैं।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज पिछले कुछ माह से बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजेल कीच को डेट कर रहे हैं। हेजल ने बॉडीगार्ड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह सलमान खान की पत्‍नी और फिल्म की हीरोइन करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड बनी थी।

हालांकि युवराज पहले भी बॉलीवुड नायिकाओं से अफेयर चला चुके हैं। किम शर्मा और दीपिका पादुकोण भी उनकी प्रेमिकाएं रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें