फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wuhan Open 2025: कोको गॉफ ने जैस्मीन पाओलिनी को हराया, वुहान ओपन के फाइनल में अब पेगुला से होगा सामना

Sat, 11 Oct 2025 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेगुला ने टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग वाली आर्यना सबालेंका का विजय रथ रोक दिया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज 21 साल की गॉफ ने शनिवार को सात-से-पांच के ब्रेक में जीत हासिल करते हुए पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी पाओलिनी को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
कोको गॉफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की कोको गॉफ ने सात डबल फॉल्ट पर काबू पाते हुए शनिवार को जैस्मीन पाओलिनी को हराया और अब वुहान ओपन के फाइनल में खिताब के लिए हमवतन जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी। पेगुला ने टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग वाली आर्यना सबालेंका का विजय रथ रोक दिया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज 21 साल की गॉफ ने शनिवार को सात-से-पांच के ब्रेक में जीत हासिल करते हुए पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी पाओलिनी को 6-4, 6-3 से हराया। यह मौजूदा सत्र में पाओलिनी के खिलाफ चार मैचों में गॉफ की पहली जीत है। अमेरिका की 31 साल की पेगुला ने वुहान ओपन में सबालेंका की 20 मैचों से चले आ रहे जीत के रथ को  2-6, 6-4, 7-6 से हराकर रोका। पहला सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की खिलाड़ी तीसरे सेट में 2-5 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने लगातार चार गेम जीत कर शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें