फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: विश्व चैंपियनशिप से खाली हाथ लौटे पहलवान, ओलंपिक कोटा भी नहीं मिला

Mon, 18 Sep 2023 10:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड

सार

सचिन मोर (79 किग्रा) को नॉर्थ मैसेडोनिया के अहमद मागोमेदोव के खिलाफ तकनीकी दक्षता के आधार पर शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि अनुज कुमार (65 किग्रा) क्वालिफिकेशन दौर की बाधा भी पार नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
कुश्ती के ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन लचर रहा जब कोई भी भारतीय पहलवान अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल नहीं कर पाया और ना ही पदक जीत पाया। इससे भी अधिक निराशाजनक यह रहा कि भारतीय पहलवानों को ऐसे देशों के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिन्हें कुश्ती में अच्छे प्रदर्शन के लिए नहीं जाना जाता जिससे बेलग्रेड पहुंचने वाले खिलाड़ियों की फिटनेस पर संदेह है। 
विज्ञापन


सचिन मोर (79 किग्रा) को नॉर्थ मैसेडोनिया के अहमद मागोमेदोव के खिलाफ तकनीकी दक्षता के आधार पर शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि अनुज कुमार (65 किग्रा) क्वालिफिकेशन दौर की बाधा भी पार नहीं कर पाए। अनुज को मैक्सिको के क्ली गोमेज के खिलाफ 7-8 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय पहलवानों के मैक्सिको और नॉर्थ मैसेडोनिया के पहलवानों के खिलाफ हारने की संभावना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें