ओलंपिक में खुद को कायम रखने के लिए संघर्ष कर रही कुश्ती ने बुधवार को पहली बाधा पार कर ली है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के अनुसार 2020 के ओलंपिक के लिए कुश्ती, स्क्वैश और बेसबॉल/सॉफ्टबॉल को शार्ट लिस्ट किया गया है।
अब इनमें से किसी एक के भविष्य पर अंतिम फैसला सितंबर में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में होने वाली आईओसी की बैठक में वोटिंग के आधार पर किया जाएगा।