फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling Championship: दक्षिण अफ्रीका में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती रद्द, भारत के 60 सदस्यीय दल को करना था शिरकत 

Wed, 01 Dec 2021 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उम्मीद जताई जा रही है कि यह चैंपियनशिप अगले वर्ष मार्च माह में आयोजित हो सकती है। भारतीय पहलवानों को चैंपियनशिप में खेलने के लिए एक दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था।
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रान के चलते दुनिया भर में मचे हड़कंप ने जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप को रद्द करा दिया है। तीन से पांच दिसंबर को होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत के 60 पहलवानों को शिरकत करना था, लेकिन कई देशों की ओर से जोहानिसबर्ग की फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना के बाद आयोजकों ने अनिश्चितकाल के लिए चैंपियनशिप को रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि यह चैंपियनशिप अगले वर्ष मार्च माह में आयोजित हो सकती है। भारतीय पहलवानों को चैंपियनशिप में खेलने के लिए एक दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था। उनकी फ्लाइट दोहा से होकर जोहानिसबर्ग जानी थी, लेकिन दोहा से दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद फ्लाइट रद्द हो गई थी। 

इसी तरह आयोजकों को इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, कीनिया, ङ्क्षसगापुर ने भी सूचना दी थी कि दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइटें रद्द होने के चलते उनके टूर्नामेंट में खेलने की संभावनाएं काफी कम हैं। अंतिम राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2017 में आयोजित हुई थी, जिसमें भारतीय पहलवानों ने विजेता बनकर कुल 59 पदक जीते थे। भारत को इस चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा करनी थी, जिसमें गीता, जितेंदर कुमार जैसे पहलवानों को लंबे समय बाद वापसी भी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें