फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल नहीं खेलेंगे बजरंग-दीपक, तैयारी के लिए फैसला लिया, SAI ने जवाब मांगा

Fri, 18 Aug 2023 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजरंग ने रोमानिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी साई से मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया, लेकिन वह खेलने नहीं गए। सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार को बजरंग साई को 21 अगस्त से 28 सितंबर तक इसी कुल (किर्गिस्तान) में और दीपक ने 23 अगस्त से 28 सितंबर तक खासा व्युर्त (रूस) में तैयारियों का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
दीपक पूनिया और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले पहलवान बजरंग पेरिस ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल नहीं खेलेंगे। सिर्फ बजरंग ही नहीं बल्कि टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने वाले दीपक पूनिया भी 25 और 26 अगस्त को पटियाला में होने वाले ट्रायल में नहीं खेलेंगे। दोनों पहलवानों ने ट्रायल से पहले हांगझोऊ एशियाई खेलों तक किर्गिस्तान और रूस में साई को तैयारियों का प्रस्ताव दिया है। साई ने दोनों पहलवानों से ट्रायल में नहीं खेलने का जवाब मांग लिया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही दोनों की तैयारियों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


21 अगस्त से किर्गिस्तान में दिया तैयारियों का प्रस्ताव
बजरंग ने रोमानिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी साई से मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया, लेकिन वह खेलने नहीं गए। सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार को बजरंग साई को 21 अगस्त से 28 सितंबर तक इसी कुल (किर्गिस्तान) में और दीपक ने 23 अगस्त से 28 सितंबर तक खासा व्युर्त (रूस) में तैयारियों का प्रस्ताव भेजा। इसका मतलब साफ था कि दोनों 25-26 अगस्त को होने वाले ट्रायल में नहीं खेलेंगे।

जितेंदर और कोच सुजीत की भी मांगी मंजूरी
दोनों के प्रस्ताव साई ने टॉप्स की सबकमेटी को भेज दिया। सब कमेटी ने तीन शर्तों के साथ दौरे को मंजूरी देने का फैसला लिया। बजरंग और दीपक से उनका फिटनेस सर्टीफिकेट मांगा गया है। इसके अलावा दोनों से विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में नहीं खेलने का भी जवाब मांगा गया है। इसके अलावा दोनों से वीजा खुद कराने को कहा गया है। दीपक ने बताया है कि उनका रूस का वीजा है, जबकि बजरंग खुद वीजा लगवाएंगे। बजरंग ने अपने साथ तैयारी के साथी के रूप में जितेंदर, कोच सुजीत मान, सपोर्ट स्टाफ काजी मुस्तफा को ले जाने की भी मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें