फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती संघ एक अक्तूबर से लखनऊ में लगाएगा महिला पहलवानों का कैंप

Tue, 15 Sep 2020 07:27 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vinesh Phogat and Sakshi Malik - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ ने साफ कर दिया है कि इस बार हर हाल में महिला पहलवानों का ओलंपिक की तैयारियों का कैंप लखनऊ में लगाया जाएगा। एक अक्तूबर से यह कैंप लगाया जाएगा। जो भी महिला पहलवान कैंप में शामिल नहीं होगी उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


कैंप में शामिल नहीं होने पर महिला पहलवानों को जारी किया जाएगा कारण बताओ नोटिस
नोटिस का ठोस जवाब नहीं देने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। महिला पहलवानों के इंकार के बाद पिछले दो बार से यह कैंप रद्द होता आ रहा है। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट समेत कई महिला पहलवानों ने कोरोना के चलते कैंप में भाग लेने से इंकार कर दिया था।

कैंप में शामिल हो वरना कार्रवाई के लिए रहो तैयार
कई महिला पहलवानों ने साई सेंटर के साथ लगते हज हाउस में बने कोविड अस्पताल से खतरा बताया था। हालांकि कुश्ती संघ का कहना है कि कैंप में साई की एसओपी के अनुसार, सारी व्यवस्थाएं होंगी। सभी के कोविड टेस्ट होंगे। पहलवानों को सिर्फ हॉस्टल से ट्रेनिंग हॉल तक जाना है।
विज्ञापन

कुश्ती संघ के एक अधिकारी का कहना है कि सिर्फ कुछ पहलवान ही कैंप में आने को राजी नहीं है। बाकी कई पहलवान ट्रेनिंग करना चाहती हैं। अब दूसरों के बदले ट्रेनिंग की इच्छुक पहलवानों का कैंप रोका नहीं जा सकता है। कैंप में नहीं आने वाले पहलवानों को जवाब देना होगा।

सोनीपत में आज से शुरू होगा अभ्यास
सोनीपत में लगे पुरुष पहलवानों के कैंप में मंगलवार से अभ्यास शुरू होगा। पहलवानों का 14 दिन का एकांतवास मंगलवार को समाप्त हो रहा है। यही नहीं कैंप में शामिल नहीं होने वाले पहलवानों के स्थान पर दूसरे पहलवानों को भेजा जा रहा है, लेकिन इनके बदलाव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। कैंप में इस वक्त बजरंग समेत 14 पहलवान हैं। ऐसे में उनके साथ प्रैक्टिस करने वाले पहलवान नहीं होने की समस्या खड़ी हो गई है।

खिताब से अभी तक दिल्ली रही है दूर
डेयरडेविल्स से कैपिटल्स बनने तक दिल्ली की टीम ने कभी आईपीएल खिताब नहीं जीता लेकिन इस बार अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के आने से टीम को अनुभव का लाभ मिल सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम के पास युवा तुर्क पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन भी हैं। स्पिन विभाग में अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी हैं जो निचले क्रम में बड़े हिट लगा सकते हैं। टीम का पहला मैच 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब से है।

कमजोरी : रहाणे के तीसरे नंबर पर उतरने से मध्यक्रम में श्रेयस और पंत को एक क्रम नीचे उतरना पड़ सकता है जिससे पंत जैसे बल्लेबाज को कम गेंद खेलने को मिलेंगी। स्पिन को लेकर चयन की दुविधा है। अश्विन, मिश्रा, संदीप लामिछाने और अक्षर पटेल हैं। पेसर मोहित शर्मा चोट के बाद लौटे हैं तो इशांत की इकॉनोमी रेट कमजोर है।

ताकत : पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की स्ट्राइक रेट अच्छी है। ऋ षभ पंत और हेतमायर यूएई की धीमी पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में मार्क्स स्टोइनिस, कीमो पॉल के विकल्प हैं। अश्विन के आने से युवा कप्तान अय्यर को बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋ षभ पंत, हेतमायर, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, आर अश्विन, संदीप लामिछाने, तुषार देशपांडे, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, ललित यादव, मार्क्स स्टोइनिस,  एलेक्स कैरी, डेनियल सेम्स, एनरिच नोर्त्जे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें