फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushil Kumar: पहलवान सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सागर धनखड़ मर्डर केस में आज होगी सुनवाई

Fri, 20 Feb 2026 12:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ के मर्डर केस में मई 2021 से जेल में हैं। सुशील पर सागर की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में जमानत के लिए सुशील कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर शु्क्रवार (20 फरवरी) को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। छह फरवरी को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद सुशील ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन


सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ के मर्डर केस में मई 2021 से जेल में हैं। सुशील पर सागर की हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि सागर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था, जिसके चलते उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आई थीं। इस हमले की वजह से सागर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में सागर के दो दोस्त भी बुरी तरह से घायल हुए थे। इसके बाद सुशील को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया था। 

अक्तूबर 2022 में कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की हत्या, आपराधिक साजिश रचने, धमकी देने और घातक हथियार से हमला करने की धाराओं में सुशील के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत ने इस मामले में माना था कि सागर को अगवा करने के बाद स्टेडियम लाया गया था और उन पर बेसबॉल समेत कई धारदार हथियारों से हमला किया गया था। सुशील जमानत के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज हो रही है। साल 2023 में सुशील को घुटने की सर्जरी कराने के लिए एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन


सुशील कुमार भारत के लिए ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं। 2008 बीजिंग ओलंपिक में सुशील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 66 किलोग्राम की फ्री स्टाइल कैटेगिरी में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, 2012 लंदन ओलंपिक में भी सुशील रजत पदक जीतने में सफल रहे थे। सुशील भारत की ओर से ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें