फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing: निकहत जरीन लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं, 11 महीने में तीसरा स्वर्ण अपने नाम किया

Sun, 26 Mar 2023 06:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निकहत ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार (26 मार्च) को तिरंगा लहरा दिया। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को हराकर खिताब अपने नाम किया। निकहत पिछले साल मई में भी इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीती थीं। 
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने लगातार दूसरे साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। निकहत ने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को 5-0 से हराया। उन्होंने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार (26 मार्च) को तिरंगा लहरा दिया। निकहत पिछले साल मई में भी इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीती थीं।
विज्ञापन

निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में उन्होंने बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी और तीसरे राउंड में वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

इस मैच के दौरान निकहत को चोट लगी थी। उनके ऊपरी होंठ से हल्का खून भी बह रहा था, लेकिन वह इससे घबराई नहीं और संयम के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
 
विज्ञापन

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को तीन स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। सबसे पहले नीतू घणघष ने 45-48  किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। निकहत के बाद लवलीना बोरगोहेन भी फाइनल में जीत हासिल कर इस प्रतियोगिता में देश को चौथा स्वर्ण दिला सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें