फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World University Games: भारत को तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक, निशानेबाजों ने तीनों स्वर्ण पदक दिलाए

Sun, 30 Jul 2023 01:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा की मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने चीन के चेंगदू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। निशानेबाजों ने भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए। ओलंपियन निशानेबाज एलवेनिल वालारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2019 के सत्र में रजत पदक अपने नाम किया था। उनके अलावा हरियाणा की मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उनके अलावा यशस्विनी सिंह देसवाल और अभिदन्या अशोक पाटिल ने महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को यूनिवर्सिटी गेम्स में जूडो में पहली बार काई पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें