फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid & Blitz: 'अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा...', गुकेश से मिली हार के बाद निराश हुए मैग्नस कार्लसन

Fri, 04 Jul 2025 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश ने कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया थायह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मिली हार के बाद निराश हो गए हैं। विश्व चैंपियन गुकेश ने कार्लसन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में हराया। इससे पहले नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। कार्लसन का कहना है कि अब उन्हें शतरंज खेलने में मजा नहीं रहा है। 
विज्ञापन


गुकेश ने कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया थायह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से 10 अंक हो गए हैं। रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ़त है।

कार्लसन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। जब मैं खेल रहा हूं तो कोई प्रवाह नहीं लग रहा। मेरा खेल लगातार खराब हो रहा है। गुकेश शानदार खेल रहा है। अभी टूर्नामेंट काफी लंबा है लेकिन लगातार पांच मैच जीतना कोई छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें