फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने जा रही हैं सेरेना विलियम्स, पर अभी खेलती रहेंगी टेनिस

Thu, 20 Apr 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
विज्ञापन
23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स प्रेग्नेंट हैं और वह 2017 के सभी टूर्नामेंट से खुद को हटाने जा रही हैं। । इस बात की जानकारी बुधवार को सेरेना के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने लिखा कि 'मुझे यह सुनिश्चित करने में खुशी है कि सेरेना मां बनने वाली हैं।'
विज्ञापन


हालांकि सेरेना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बुधवार को स्नैपचैट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह पीले रंग का स्वीमसूट पहने हुए हैं। फोटो में सेरेना एक मिरर के सामने खड़ी दिख रही हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस स्टार सेरेना ने तस्वीर के कैप्शन लिखा, '20 हफ्ते'। इस पोस्ट को सेरेना ने बाद में डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन




गौरतलब है कि 35 साल की सेरेना ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर 23वां ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें