फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शतरंज कप: विदित गुजराती बाहर, कार्तिक ने किया चौथे दौर में प्रवेश; पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में

Sun, 09 Nov 2025 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक की इस जीत के साथ अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इनमें अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव पहले ही चौथे दौर में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती का विश्व शतरंज कप में सफर रविवार को समाप्त हो गया। तीसरे दौर के टाई-ब्रेक मुकाबले में उन्हें अमेरिका के सैम शैंकलैंड के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 2.5-3.5 से हार झेलनी पड़ी। भारत के एस. एल. नारायणन को भी टाई-ब्रेक के पहले सेट में चीन के यांगयी यू से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बीच वी कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में
कार्तिक की इस जीत के साथ अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इनमें अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव पहले ही चौथे दौर में जगह बना चुके हैं। विदित गुजराती इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाले तीसरे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले विश्व चैंपियन डी. गुकेश को जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने हराया था, जबकि अरविंद चिदंबरम को दूसरे दौर में ही कार्तिक ने मात दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें