फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश-लिरेन की एक और बाजी बराबर रही, नौवें दौर के बाद दोनों के 4.5-4.5 अंक

Thu, 05 Dec 2024 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

दोनों खिलाड़ी 4.5-4.5 अंकों की बराबरी हैं। अब टूर्नामेंट में पांच दौर शेष हैं, जिसमें लिरेन को तीन दौर में सफेद मोहरों से खेलना है। पहले 7.5 अंक हासिल करने वाला विजेता बनेगा।
विज्ञापन
लिरेन और गुकेश - फोटो : ICF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व चैंपियनशिप शतरंज की एक और बाजी बराबरी पर छूटी। भारतीय ग्रैंडमास्टर नौवें दौर में सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद लिरेन के लिए खतरा नहीं बन पाए। दोनों ने 54 चाल में ड्रॉ खेला। दोनों के बीच यह लगातार छठी और कुल सातवीं बाजी ड्रॉ पर छूटी है। लिरेन को पहली और गुकेश को तीसरी बाजी में जीत मिली थी। दोनों खिलाड़ी 4.5-4.5 अंकों की बराबरी हैं। अब टूर्नामेंट में पांच दौर शेष हैं, जिसमें लिरेन को तीन दौर में सफेद मोहरों से खेलना है। पहले 7.5 अंक हासिल करने वाला विजेता बनेगा। 14 दौर के बाद भी दोनों बराबरी पर रहते हैं तो फिर टाईब्रेकर का सहारा लिया जाएगा, जिसमें कम समय के कुछ मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमाई कैटालान ओपनिंग
गुकेश ने सफेद मोहरों से दशकों से शीर्ष स्तर पर आजमाई जा रही कैटालान ओपनिंग का सहारा लिया। हमेशा की तरह यहां भी लिरेन ने ओपनिंग से निपटने के लिए काफी समय लिया। पहली 14 चालों में गुकेश ने जहां 15 मिनट लिए। वहीं, लिरेन ने 50 मिनट लगाए। गुकेश को 20वीं चाल में लिरेन पर दबाव बनाने का मौका मिला, लेकिन लिरेन ने बेहतरीन चालों से गुकेश को लाभ नहीं लेने दिया। लिरेन इस दौरान 30 मिनट से पिछड़े हुए थे, लेकिन उन्होंने समय के दबाव के बावजूद सही चालें चलीं और मुकाबले को बराबरी पर ले आए। इस दौरान गुकेश ने अपने अतिरिक्त समय का उपयोग किया। 23वीं चाल में वह लिरेन से समय के मामले में पिछड़ गए। 24वीं चाल के बाद यह तय हो गया कि बाजी ड्रॉ रहेगी और अंत में ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें