फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से दूसरी बाजी हारे आनंद

Mon, 10 Nov 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को सोच्चि (रूस) में चल रही विश्व चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में नार्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


शनिवार को इस चैंपियनशिप की पहली बाजी 48 चालों के बाद ड्रॉ रही थी।

दूसरी बाजी में कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेलने का पूरा फायदा उठाया और आनंद को शिकस्त खाने के लिए मजबूर कर दिया। दो बाजियों के बाद अब कार्लसन के कुल 1.5 अंक हो गए हैं जबकि आनंद का आधा ही अंक है।

12 बाजियों वाली इस चैंपियनशिप में अब 10 बाजी ही शेष हैं। आनंद पिछले साल कार्लसन के खिलाफ चेन्नई में अपना खिताब गंवा बैठे थे।

इस बार आनंद एक बार फिर विश्व चैंपियन का खिताब वापिस करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं लेकिन दूसरी बाजी में मिली शिकस्त से उनके अभियान को गहरा झटका लगा है। आनंद ने पिछले 4 सालों में एक बार भी कार्लसन को हरा नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें