फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Grand Masters: गुकेश को मिली लगातार दूसरी शिकस्त, सरीन ने एरिगैसी को हराया; एक दौर का मुकाबला शेष

Tue, 21 Jul 2026 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

विश्व चैंपियन डी गुकेश चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार हुएष गुकेश को एम. प्रणेश ने मात दी। गुकेश की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैंडमास्टर एम. प्रणेश ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी बार शिकस्त देकर चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में बड़ा उलटफेर किया। वहीं, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पराजित किया। टूर्नामेंट में अब एक और दौर का मुकाबला बचा है ऐसे में एरिगैसी की हार का सबसे बड़ा फायदा फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा को मिला। फिरोजा छठे दौर में ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलाने के बाद चार अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


एरिगैसी और अब्दुसत्तोरोव एक समान 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा लगा कि गुकेश अपनी पहली जीत दर्ज कर लेंगे, लेकिन प्रणेश ने उनकी गलती का फायदा उठाकर 39 चालों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। एरिगैसी को संयुक्त बढ़त बनाए रखने के लिए सरीन के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी। यह मुकाबला लंबे समय तक बराबरी का दिखा, लेकिन निहाल ने एक शानदार चाल के बाद बाजी पूरी तरह पलट दी। एरिगैसी को 60 चालों के बाद हार स्वीकार करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें