फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BFI Cup: पंघाल, विश्वनाथ हुसामुद्दीन बीएफआई कप के सेमीफाइनल में, मंजू और चार अन्य मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Sun, 05 Oct 2025 09:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (सेना) ने पुरुषों के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
अमित पंघाल - फोटो : @India_AllSports
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मुक्केबाज मंजू रानी (रेलवे) ने रविवार को बीएफआई कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (सेना) ने पुरुषों के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंजू ने हरियाणा की माही सिवाच को 5-0 से हराया, जबकि पंघाल ने अपनी टीम के उस्मान अंसारी के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पंघाल के साथ सेमीफाइनल में सेना के एस. विश्वनाथ और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी जगह बनाई। विश्वनाथ ने तमिलनाडु के सी. लुकास और हुसामुद्दीन ने सेना के एम. हेन्थोई सिंह को 5-0 से करारी शिकस्त दी। विश्व युवा चैंपियन अंकुशिता बोरो (असम) ने भी हिमाचल प्रदेश की श्रेतीमा ठाकुर को 5-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी (सेना) ने दीपिका (साई) के खिलाफ 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर दमदार प्रदर्शन किया।

हरियाणा की प्रिया ने दिल्ली की ज्योति को 5-0 से मात दी, जबकि विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा (साई) ने मध्य प्रदेश की माही लामा को 5-0 के फैसले से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें