फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIDE World Cup: विश्व चैंपियन डी गुकेश को विश्व कप में मिली शीर्ष वरीयता, 30 अक्तूबर से गोवा में होगा आयोजन

Tue, 14 Oct 2025 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश के बाद अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानंद का नंबर है। यह टूर्नामेंट 27 नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के प्रमुख सितारे भाग लेंगे और डेनमार्क के अनीश गिरि को चौथी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश फिडे विश्व कप शतरंज में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्तूबर से गोवा में होगा। गुकेश के बाद अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानंद का नंबर है। यह टूर्नामेंट 27 नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के प्रमुख सितारे भाग लेंगे और डेनमार्क के अनीश गिरि को चौथी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन


फिडे विश्व कप में दुनियाभर के कुल 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसकी ईनामी राशि 20 लाख डॉलर होगी। पुरस्कारों के अलावा खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थानों के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। गोवा में शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स में सीधे प्रवेश मिलेगा। इस प्रतियोगिता में अमेरिका के वेस्ले सो पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जिनके बाद क्रमश: विन्सेंट केमर, वेई यी, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, शखरियार मामेदयारोव और हंस नीमन का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें