महिलाओं के वर्ग में गत चैंपियन आर वैशाली ने भी शानदार शुरुआत की और उज्बेकिस्तान की गुलरुखबेगिम तोखिरजोनोवा को हराया, जबकि वंतिका अग्रवाल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की यूलिया ओसमाक को मात दी।
विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस के एटियेने बाकरोट को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। हालांकि, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने अमेरिका के जैफी शियोंग के साथ पहली बाजी ड्रॉ खेली।
विज्ञापन
गत चैंपियन विदित गुजराती ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको को पराजित किया, जबकि पी हरिकृष्णा सफेद मोहरों से खेलते हुए स्लोवेनिया के एंटोन डेनचेनकोव से हार गए। निहाल सरीन को जर्मनी के स्वेन रासमुस ने ड्रॉ पर रोका। महिलाओं के वर्ग में गत चैंपियन आर वैशाली ने भी शानदार शुरुआत की और उज्बेकिस्तान की गुलरुखबेगिम तोखिरजोनोवा को हराया, जबकि वंतिका अग्रवाल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की यूलिया ओसमाक को मात दी। डी हरिका ने इस्राइल की मार्सेल एफोरिमस्की के खिलाफ ड्रॉ खेला।