फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने गुयेन को हराया, फेडोसीव ने एरिगेसी को चौंकाया; जानें अन्य मैचों के नतीजे

Thu, 22 Jan 2026 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा स्टील मास्टर्स में विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने जीत की राह पर वापसी की। उन्होंने पांचवें दौर में चेक गणराज्य के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। आइए जानते हैं कि पांच दौर के खेल के बाद कौन किस स्थान पर है।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने लगातार चार ड्रॉ मुकाबलों के बाद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन को हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं, अर्जुन एरिगेसी को स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के हाथों चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी। एरिगेसी ने इस हार के कारण अपनी संयुक्त बढ़त गंवा दी। शुरुआती विश्राम दिवस से ठीक पहले मिली इस जीत के साथ गुकेश ने पांच में से तीन अंक हासिल कर लिए और तीन खिलाड़ियों से पीछे संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गुकेश संयुक्त चौथे स्थान पर
अमेरिका के हांस नीमन और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि अब्दुसत्तोरोव के हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव ने कड़ी टक्कर के बाद युवा यागिज काआन एरदोगमुस को हराया। तीन खिलाड़ी 3.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं, जबकि गुकेश फेडोसीव और नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वान फोरेस्ट के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। 

114 खिलाड़ियों के 13 दौर वाले इस टूर्नामेंट में अभी नौ दौर बाकी हैं। एरिगेसी 2.5 अंकों के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। वह दो अन्य भारतीयों अरविंद चिदंबरम और आर. प्रज्ञानंद से एक अंक आगे हैं। गुकेश ने काले मोहरों से दबाव के बीच 51 चाल में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह एक अच्छी जद्दोजहद थी। इस विश्व चैंपियन ने यह भी कहा कि वह अगर पहले दौर में सिंदारोव के खिलाफ बेहद मामूली अंतर से जीत से नहीं चूकते तो लगातार चार ड्रॉ से उनकी धीमी शुरुआत कहीं बेहतर हो सकती थी।

उन्होंने कहा, मुझे पहला मुकाबला जीतना चाहिए था, लेकिन बहुत ही कम अंतर से चूक गया। अब तक खेले गए अधिकांश मुकाबलों से मैं संतुष्ट हूं। भले ही जीत नहीं मिल रही थी, लेकिन मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए किसी न किसी समय जीत मिलना तय था। सिंदरोव के खिलाफ मुकाबला इतना लंबा चला कि मैं थक गया था और निराश होने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रज्ञानंद ने खेला ड्रॉ
प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा ड्रॉ नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ खेला, जबकि अरविंद चिदंबरम जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार गए और पांच मुकाबलों के बाद उनके नाम 1.5 अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें