फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: जैस्मीन बनीं विश्व नंबर-1, प्रिया और विश्वनाथ टॉप-3 में, भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2026 06:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताजा वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में भारत की जैस्मीन लम्बोरिया महिला 57 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर-1 बन गई हैं, जबकि प्रिया घंघास और विश्वनाथ सुरेश अपने-अपने वर्ग में टॉप-3 में पहुंचे हैं। भारत के मुक्केबाजों ने महिला वर्ग की 10 में से 9 और पुरुष वर्ग की 10 में से 8 श्रेणियों में टॉप-10 में जगह बनाई, जिससे देश वैश्विक मुक्केबाजी में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लम्बोरिया ने महिला 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बनकर नया मुकाम हासिल किया है। वहीं एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घंघास (60 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) भी अपने-अपने भार वर्ग में शीर्ष-3 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा रैंकिंग में साफ दिखाई दिया। महिला वर्ग की 10 में से 9 और पुरुष वर्ग की 10 में से 8 भार श्रेणियों में भारत के मुक्केबाज टॉप-10 में शामिल हैं।
विज्ञापन


जैस्मीन और मीनाक्षी ने बढ़ाया भारत का गौरव
महिला वर्ग में मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में अपना विश्व नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। वहीं जैस्मीन लम्बोरिया, जिन्होंने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था, एक स्थान की छलांग लगाकर 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बन गई हैं। इसके अलावा प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किग्रा वर्ग में पांच स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

कई भारतीय महिला मुक्केबाज टॉप-2 में
विश्व कप पदक विजेता अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) और नूपुर (+80 किग्रा) अपनी-अपनी श्रेणियों में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। हालांकि दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) एक स्थान फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भी भारतीय मुक्केबाजों की मजबूत मौजूदगी
पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) पहली बार टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया (70 किग्रा) एक स्थान नीचे खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) आठवें स्थान पर हैं। इसके अलावा आकाश (75 किग्रा) और लोकेश (85 किग्रा) भी टॉप-10 में शामिल हो गए हैं और दोनों आठवें स्थान पर हैं।

विश्व स्तर पर भारत का दबदबा
  • ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत दुनिया में टॉप-10 रैंक वाले मुक्केबाजों की संख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर है।
  • महिला मुक्केबाजी में भारत दूसरे स्थान पर है।
  • पुरुष वर्ग में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है।
  • यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय मुक्केबाजी लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है।
टॉप-10 के करीब भी कई भारतीय
  • महिला वर्ग में परवीन (60 किग्रा) 13वें और अंकुशिता बोरो (65 किग्रा) 11वें स्थान पर हैं।
  • पुरुष वर्ग में अंकुश (80 किग्रा) 11वें, दीपक (70 किग्रा) 12वें और जुगनू (85 किग्रा) 14वें स्थान पर हैं।
  • इसके अलावा हर्ष चौधरी (90 किग्रा) 10वें, जबकि सुमित (75 किग्रा) और कुमार नवीन (90 किग्रा) 18वें स्थान पर काबिज हैं।

प्रमुख भारतीय रैंकिंग (चयनित)

मुक्केबाज भार वर्ग रैंक
जैस्मीन लम्बोरिया 57 किग्रा 1
मीनाक्षी 48 किग्रा 1
प्रिया घंघास 60 किग्रा टॉप-3
विश्वनाथ सुरेश 50 किग्रा टॉप-3
प्रीति पवार 54 किग्रा 3
अरुंधति चौधरी 70 किग्रा 2
पूजा रानी 80 किग्रा 2
नूपुर +80 किग्रा 2
निकहत जरीन 51 किग्रा 4
लवलीना बोरगोहेन 75 किग्रा 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें