फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Championships: विश्व चैंपियनशिप में निकहत ने जीत के साथ की शुरुआत, लवलीना का सफर समाप्त

Sat, 06 Sep 2025 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ने 51 भारवर्ग में अमेरिका की जेनिफर लोजानो को 5-0 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। वहीं, महिलाओं के 75 भारवर्ग में नंबर-1 लवलीना को तुर्किये की बुसरा ने अंतिम-16 दौर में 0-5 से पराजित किया।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत करने में सफल रहीं जबकि टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को हार के साथ बाहर होना पड़ा। गैरवरीय निकहत पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद से ही चोट के कारण रिंग से दूर रही हैं। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ने 51 भारवर्ग में अमेरिका की जेनिफर लोजानो को 5-0 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। वहीं, महिलाओं के 75 भारवर्ग में नंबर-1 लवलीना को तुर्किये की बुसरा ने अंतिम-16 दौर में 0-5 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में हितेश गुलिया को 70 भारवर्ग में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें