फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Championship: मुक्केबाज दीपक और निशांत क्वार्टर फाइनल में, दोनों ने एकतरफा अंदाज में जीते मैच

Tue, 09 May 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद

सार

निशांत ने निदाल पर कई प्रहार किए और एक दमदार राइट हुक लगाया जिससे प्रतिद्वंद्वी गिर पड़ा। दीपक ओलंपिक में शामिल 51 भारवर्ग में खेल रहे हैं। उनका चीनी मुक्केबाज के खिलाफ पहला दौर काफी कड़ा रहा।
विज्ञापन
दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपक भोरिया (51 भारवर्ग) निशांत देव (71 भारवर्ग) ने शानदार जीत के साथ यहां चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपक ने चीन के झांग जियामाओ को जजों के सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराया। निशांत को भी फलस्तीन के फोखा निदाल के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और पहले ही दौर में रेफरी ने मुकाबले में उनके दबदबे को देखते हुए दो मिनट के अंदर ही मैच रोककर उन्हें विजेता घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


निशांत ने निदाल पर कई प्रहार किए और एक दमदार राइट हुक लगाया जिससे प्रतिद्वंद्वी गिर पड़ा। दीपक ओलंपिक में शामिल 51 भारवर्ग में खेल रहे हैं। उनका चीनी मुक्केबाज के खिलाफ पहला दौर काफी कड़ा रहा। हालांकि 25 साल के भारतीय मुक्केबाज ने 3-2 से बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में दीपक ने काफी चपलता दिखाई। आक्रमण के साथ रक्षण का भी अच्छा नजारा पेश किया। एक दिन पहले दीपक ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और 2021 के विश्व चैंपियन कजाखस्तान के साकेन को हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें