भारतीय महिला हॉकी टीम 26 अप्रैल से चार मई तक होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारत सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 26 और 27 अप्रैल को होने वाले दो मैचों से करेगा। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के मैच एक, तीन और चार मई को खेले जाएंगे।