फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Hockey Asia Cup: नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, पहले मैच में थाईलैंड से टक्कर

Thu, 04 Sep 2025 10:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोउ (चीन)

सार

विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम पूल बी के मैच में 30वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड टीम से खेलेगी। भारत पूल में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है जिसमें जापान (12), थाईलैंड और सिंगापुर (31) भी है । पूल ए में चीन, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और ताइवान हैं।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान भारतीय महिला हॉकी टीम अतीत की नाकामियों को भुलाकर शुक्रवार से शुरू हो रहे एशिया कप के पहले मैच में निचली रैंकिंग वाली थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगी। विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम पूल बी के मैच में 30वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड टीम से खेलेगी। भारत पूल में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है जिसमें जापान (12), थाईलैंड और सिंगापुर (31) भी है । पूल ए में चीन, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और ताइवान हैं।
विज्ञापन

भारत ने दो बार जीता एशिया कप
एशिया कप अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्वकप के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। थाईलैंड के बाद भारत का सामना शनिवार को जापान से और आठ सितंबर को सिंगापुर से होगा। भारत ने एशिया कप 2004 और 2017 में जीता है। अनुभवी गोलकीपर सविता और ड्रैग फ्लिकर दीपिका को लगी चोटों से भारतीय टीम कमजोर हुई है। सविता टखने की चोट के कारण बाहर है जो उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी। दीपिका की जगह साक्षी खेल रही है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार
फॉरवर्ड और ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने पिछले कुछ अर्से में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों के नहीं खेलने से कप्तान सलीमा टेटे, नवनीत कौर, उदिता, नेहा, शर्मिला देवी और लालरेम्सियामी पर अधिक दारोमदार होगा। फॉरवर्ड और ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने पिछले कुछ अर्से में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों के नहीं खेलने से कप्तान सलीमा टेटे, नवनीत कौर, उदिता, नेहा , शर्मिला देवी और लालरेम्सियामी पर अधिक दारोमदार होगा।
विज्ञापन

प्रो लीग के यूरोप चरण में आखिरी स्थान पर रही टीम
भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है और एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में आखिरी स्थान पर रहने के बाद टीम नीचे खिसक गई। भारत के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी पता है कि प्रो लीग के खराब प्रदर्शन के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का भारी दबाव होगा। भारत ने प्रो लीग के 16 मैचों में 100 से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर गंवाए जिनमें से 17 बेल्जियम के खिलाफ ही गंवा दिए। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी और हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 चरण में पहुंचेंगी। सुपर 4 चरण की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें