फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruth Chepngetich: मैराथन विश्व रिकॉर्ड धारी चेपनगेटिच डोपिंग जांच में पॉजिटिव, अस्थायी रूप से हुईं निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको

सार

चेपनगेटिच डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। जांचकर्ताओं ने बताया कि चेपनगेटिच का मार्च में प्रतिबंधित मूत्रवर्धक और मास्किंग एजेंट की जांच पॉजिटिव आई है और एआईयू की जांच जारी रहने तक उन्होंने स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन का विकल्प चुना।
विज्ञापन
डोपिंग - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रिकॉर्ड धारी महिला मैराथन एथलीट रूथ चेपनगेटिच मुश्किल में घिरती नजर आ रही हैं। चेपनगेटिच डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। ट्रैक एंड फील्ड की एथलेटिक्स नैतिक इकाई (एआईयू) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने बताया कि चेपनगेटिच का मार्च में प्रतिबंधित मूत्रवर्धक और मास्किंग एजेंट की जांच पॉजिटिव आई है और एआईयू की जांच जारी रहने तक उन्होंने स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन का विकल्प चुना। केन्या की इस धावक ने पिछले साल अक्तूबर में शिकागो मैराथन में दो घंटे, नौ मिनट, 56 सेकेंड में लगभग दो मिनट के अंतर से विश्व रिकॉर्ड बनाया था। एआईयू ने अनुशासनात्मक मामले के लिए कोई समय नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें