अगर जोकोविच फाइनल जीतते तो यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम होता और वह महिला-पुरुष मिलाकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मार्ग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। साथ ही यह जोकोविच का कुल मिलाकर आठवां और लगातार पांचवां विंबलडन खिताब होता। इन दोनों मामलों में वह फेडरर की बराबरी कर लेते। हालांकि, इनमें से कुछ नहीं हो सका।
जोकोविच और अल्काराज अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। एक में जोकोविच और दो में अल्काराज को जीत मिली है। इस फाइनल से पहले दोनों इसी साल पेरिस में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़े थे। तब क्ले कोर्ट पर जोकोविच ने स्पैनिश खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। उस मैच में अल्काराज चोटिल हो गए थे और उसके बावजूद पूरा मैच खेला था। वहीं, 2022 एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड में अल्काराज ने जोकोविच को 6-7, 7-5, 7-6 से शिकस्त दी थी।
विंबलडन 2023 में अल्काराज का सफर
- पहले राउंड में जेरेमी चार्डी को 6-0, 6-2, 7-5 से हराया।
- दूसरे राउंड में एलेक्जेंडर मुलर को 6-4, 7-6, 6-3 से हराया।
- तीसरे राउंड में निकोलस जैरी को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
- राउंड ऑफ-16 में मातियो बैरेटनी को 3-6, 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
- क्वार्टर फाइनल में होल्गर रूने को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया।
- सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
- फाइनल में जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया।