फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2025: पहले दौर में फोगनिनी से होगा अल्कारेज का सामना, कोको गॉफ की होगी यास्त्रमेका से टक्कर

Fri, 27 Jun 2025 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्कारेज सोमवार से शुरू होने वाले विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे जबकि यानिस सिनर का सामना लुका नार्डी से होगा। महिलाओं के वर्ग में दूसरी नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ मंगलवार को डायना यास्त्रेमस्का के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन
अल्कारेज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्लोस अल्कारेज सोमवार से शुरू होने वाले विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे जिसमें उनकी निगाहें लगातार तीसरा खिताब अपनी झोली में डालने पर लगी होंगी। इस ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए एकल ड्रॉ शुक्रवार को निकाला गया जिसमें शीर्ष रैंकिंग पर काबिज यानिस सिनर का सामना लुका नार्डी से होगा।
विज्ञापन


नोवाक जोकोविच (छठी रैंकिंग) पहले दौर में एलेक्जेंडर मुलर से भिड़ेंगे। जोकोविच ने 24 मेजर ट्रॉफियों में से सात आल इंग्लैंड क्लब में ही जीती हैं। वहीं महिलाओं के वर्ग में दूसरी नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ मंगलवार को डायना यास्त्रेमस्का के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।

फ्रेंच ओपन में अपना दूसरा बड़ा खिताब जीतने वाली गॉफ का सामना दूसरे दौर में दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका से हो सकता है। तीसरे दौर में गॉफ को 28वीं वरीय सोफिया केनिन से भिड़ना पड़ सकता है जिन्होंने दो साल पहले विम्बलडन के पहले दौर में उन्हें बाहर कर दिया था। गत चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा पहले दौर में एलेक्जांड्रा इयाला से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें