फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Chhetri: सीएएफए नेशंस कप राष्ट्रीय शिविर के लिए क्यों नहीं चुने गए सुनील छेत्री? कोच खालिद ने दिया जवाब

Sun, 17 Aug 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महीने की शुरुआत में मनोलो मार्केज की जगह भारत के मुख्य कोच बने जमील ने शुक्रवार को ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होने वाले आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की जिसमें छेत्री का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने रविवार को करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के सीएएफए नेशंस कप राष्ट्रीय शिविर से बाहर होने पर कहा कि यह अक्तूबर में होने वाले एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के अहम मैचों के लिए महज तैयारी टूर्नामेंट है। इस महीने की शुरुआत में मनोलो मार्केज की जगह भारत के मुख्य कोच बने जमील ने शुक्रवार को ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होने वाले आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की जिसमें छेत्री का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन


क्या बोले जमील?
जमील ने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि छेत्री के नौ अक्तूबर (विदेश में) और 14 अक्तूबर (घरेलू) को सिंगापुर के खिलाफ एशियाई कप क्वालिफाइंग दौर के मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है। जमील ने राष्ट्रीय शिविर के दूसरे दिन कहा, 'वह (छेत्री) इस शिविर में नहीं हैं क्योंकि हम एक टूर्नामेंट खेल रहे हैं जो अनिवार्य रूप से हमारे एशियाई कप क्वालिफायर की तैयारी का काम करेगा। मैं इस फीफा विंडो के दौरान कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहता हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात की थी। टीम में उनके जैसे खिलाड़ी का होना हमेशा खुशी की बात होती है और उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। सुनील भारतीय फुटबॉल के दिग्गज हैं। मैं उनके खिलाफ खेला हूं, मैंने उन्हें कई मौकों पर खेलते देखा है और वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारतीय फुटबॉल के लिए एक आदर्श हैं।'

राष्ट्रीय शिविर में 22 खिलाड़ी कर रहे ट्रेनिंग
राष्ट्रीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ जिसमें 22 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि बचे हुए 13 अन्य डूरंड कप के लिए क्लबों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जल्द ही शिविर से जुड़ेंगे। सीएएफए नेशंस कप 48 वर्षीय जमील का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा और उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट उनकी टीम के लिए बेहतरीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने का एक अच्छा मौका होगा। जमील ने आगे कहा, 'यह नेशंस कप में भारत की पहली भागीदारी होगी और यह हमारे लिए ताजिकिस्तान और ईरान जैसे मजबूत और बेहतरीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने का एक अच्छा अवसर होगा। यह निश्चित रूप से एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए हमारे लिए फायदेमंद होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें