फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमान और सचिन पर कोई सवाल नहीं उठाता फिर मुझ पर क्यों- सलमान खान

Mon, 06 Jun 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : bolluwood life
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा है, 'मीडिया को सचिन और रहमान के एंबेसडर बनाए जाने पर भी वही करना चाहिए था जो मेरे साथ किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया ने उन्हें उतनी कवरेज क्यों नहीं दी जितनी मुझे दी थी? जबकि इन दोनों में से एक किसी खेल से संबंधित नही हैं और दूसरे है भी तो उन्होंने सिर्फ एक ही खेल खेला खेला है। सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए गुडबिल अंबेसडर बनाया गया था लेकिन कुछ ही समय में उन्हें पद से हटा दिया गया क्योंकि वो किसी खेल से संबंध नहीं रखते हैं।
विज्ञापन


सलमान खान को पद से हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी, यहां तक की मिल्खा सिंह ने सलमान खान को गुडबिल एंबेसडर बनाए जाने पर बोर्ड को जमकर फटकार लगाई थी। लंदन ओलंपिक के कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी ट्वीट्स करके बोर्ड पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि अब सलमान खान अपने बचाव में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ए.आर रहमान को गुडबिल एंबेसडर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। 

सलमान खान का तर्क है कि, 'क्या ए.आर रहमान को खिलाड़ी कहलाने के लिए किसी राज्य स्तर के खेल सर्टीफिकेट, किसी नेशनल लेवल के मेडल की जरूरत है? क्या वो बच्चे जो विभिन्न खेल खेलते हैं लेकिन कोई मेडल नहीं जीत पाते हैं तो क्या खिलाड़ी नही हैं? या फिर वो बच्चे जो किसी खिलाड़ी को फॉलो करते हैं खिलाड़ी नहीं कहलाते? तो फिर मुझे ही क्यों इस विवाद का खामियाजा भुगतना पड़ा।'
विज्ञापन


जब सलमान खान से पूछा गया कि आपके आपराधिक रिकॉर्ड ने तो इस विवाद को जन्म नहीं दिया? तो सलमान ने इसके जबाब में कहा, 'आपको मेरे गुडबिल एंबेसडर बनने पर इसलिए समस्या है कि मेरे ऊपर कोर्ट में मुकद्दमें चल रहे हैं, लेकिन हमारे यहां ऐसे बहुत से राजनीतिज्ञ हैं जिन पर कोर्ट में मुकद्दमें चल रहे हैं उनका क्या? देश ज्यादा महत्वपूर्ण है या ओलंपिक?' सलमान खान कहते हैं कि 'मेरे लिए मेरा देश सबसे महत्वपूर्ण है। अगर राजनीतिज्ञ अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार हैं तो मैं भी एंबेसडर का पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो घोटाले करते हैं, भ्रष्टाचार और बलात्कार करते हैं लेकिन वे अभी भी अपनी कुर्सी पर काबिज हैं?' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें