वालकोट ने जीता स्वर्ण
त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के नीरज चोपड़ा और सचिन यादव खाली हाथ रहे क्रमश: आठवें और चौथे स्थान पर रहकर अभियान समाप्त किया। पेरिस ओलंपिक के चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।